भूतों का बसेरा
भानगढ़ का किला
भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। लोगों का मानना है कि रात के वक्त यहां भूत प्रेत आते हैं और बाकयदा अपनी सभा जमाते हैं। लोगों के मुताबिक 16वीं शताब्दी में इसी शहर में रहने वाले सिंघिया नाम के एक जादूगर को भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती के साथ प्यार हो गया।
किसी कारणवश जादूगर की मौत हो गई, जादूगर ने मरते वक्त भानगढ़ के किले को श्राप दिया कि यह जल्दी ही नष्ट-भ्रष्ट हो जाएगा और इसके आस पास कोई नहीं रह पाएगा। उसके बाद कुछ ही दिनों में भानगढ़ में कई आपदाएं आईं और पूरा किला खण्डहरों में तब्दील हो गया। लोगों का मानना है कि रात के वक्त हजारों लोग जो मरे हैं भूत के रूप में किले के अंदर भ्रमण करते हैं।कई लोगों की किले के अंदर रात को जाने में मौत भी हो चुकी है। लोग कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति जो रात के वक्त यहां जाता है वापस नहीं आता। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग ने बोर्ड भी लगा रखा है कि शाम होने के बाद व सुबह होने से पहले इस किले में प्रवेश वर्जित है।
Comments
Post a Comment